नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गंज क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गंज क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में रह चुका है संलिप्त

रायपुर ACGN:- पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत गंज थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सौरभ शर्मा ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 18 जून 2026 की रात उसने अपनी हीरो आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एचटी 0457 को रेलवे स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान के बाहर खड़ा किया था। कुछ समय बाद वापस लौटने पर वाहन गायब मिला। अज्ञात चोर द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने पर थाना गंज में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
पुलिस टीम ने आरोपी देव कुमार बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए बताई गई है, बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी देव कुमार बघेल आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में भी थाना विधानसभा क्षेत्र में आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रतिबंधात्मक मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि शहर में चोरी, अवैध गतिविधियों और अपराधों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now