जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री राजेश अग्रवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
सहयोग केंद्र में मंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए शीघ्र निराकरण के निर्देश
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित के प्रति संवेदनशीलता और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण ही सुशासन की वास्तविक पहचान है।
सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित सहयोग केंद्र में मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता से सीधे संवाद के माध्यम से शासन को जमीनी स्तर की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी मिलती है, जिससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए समाधान प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जनता के साथ निरंतर संवाद और समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा प्रदेश में सुशासन को और मजबूत किया जाएगा।
सहयोग केंद्र में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव मंत्री के समक्ष रखे, जिन पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


