नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को नई उड़ान, वनांचलों तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

PM-USHA से छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को नई उड़ान, वनांचलों तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से मजबूत होंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, लाखों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) एक बड़े बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अनुसंधान के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
वर्ष 2014 से 2026 के बीच केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के क्रम में PM-USHA छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रही है। यह योजना पूर्व में संचालित राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) का अधिक विकसित और प्रभावी स्वरूप है, जिसके माध्यम से शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता सुधार, नैक मूल्यांकन में सुधार और शोध कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।
इस योजना के अंतर्गत देशभर के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के पात्र विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को भी बड़ा लाभ मिल रहा है। चयनित शासकीय विश्वविद्यालयों को मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बड़ी राशि उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं शासकीय महाविद्यालयों में भवन, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर सेंटर जैसी सुविधाओं के विकास के लिए प्रोजेक्ट आधारित अनुदान दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में PM-USHA योजना अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा केंद्र सरकार के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और चयनित संस्थानों में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर विकास कार्यों को गति दी जा रही है। कॉलेजों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आधुनिक तकनीक आधारित कक्षाओं और शोध सुविधाओं के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका लाभ प्रदेश के सभी 33 जिलों तक पहुंच रहा है। बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों सहित दूरस्थ अंचलों के महाविद्यालयों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीण और वन क्षेत्रों के विद्यार्थी भी शहरों जैसी आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से जुड़ सकें।
PM-USHA योजना से राज्य के शासकीय शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और महिला विद्यार्थियों के लिए यह योजना नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।
अब छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा, तकनीकी सुविधाएं और अनुसंधान के बेहतर अवसर अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। यह पहल प्रदेश के युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने के साथ छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now