नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भेंट किया गया महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार विशेष चावल, ग्रामीण महिलाओं के प्रयासों की सराहना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उप मुख्यमंत्री अरुण साव को भेंट किया गया महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार विशेष चावल, ग्रामीण महिलाओं के प्रयासों की सराहना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जैविक विष्णुभोग चावल की खुशबू पहुंची राजधानी रायपुर, महिला समूहों की मेहनत को मिली पहचान

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही ACGN:- जिले की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा जैविक विष्णुभोग चावल अब राज्य स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का प्रसिद्ध जैविक विष्णुभोग चावल भेंट किया। यह चावल अरपा बिहान महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जैविक विधि से तैयार किया गया है।
इस अवसर पर श्री राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने जिले में महिला समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पारंपरिक कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विष्णुभोग धान का जैविक उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन किया जा रहा है। इससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
महिला समूहों द्वारा तैयार यह उत्पाद गुणवत्ता और शुद्धता के कारण अपनी अलग पहचान बना रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ समूहों द्वारा पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे बाजार में इसकी मांग बढ़ रही है।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने महिला स्व-सहायता समूहों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं के ऐसे प्रयास आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण हैं। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और प्रदेश की कृषि पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी।
उन्होंने महिला समूहों और जिला प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का जैविक विष्णुभोग चावल अब महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय कृषि उत्पादों के संरक्षण की सफल कहानी बनकर सामने आ रहा है। यह पहल जिले की पहचान को राज्य स्तर पर नई दिशा दे रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now