आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 30 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, कई जिलों में बदले गए जिला आबकारी अधिकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- प्रदीप मिश्रा
शासन ने प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने जारी किया आदेश, नई पदस्थापना से विभागीय कामकाज में आएगी तेजी
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के अनुसार कुल 30 अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश में कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जगहों पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
देखे सूची



जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना इस प्रकार है—
श्री प्रवीण वर्मा, सहायक आयुक्त आबकारी — प्रभारी उपायुक्त आबकारी, जिला रायपुर।
श्री राजेश कुमार शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी — कार्य. सहायक आयुक्त आबकारी, राजनांदगांव।
श्री राकेश मरावी, जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला सक्ती (स्वतंत्र प्रभार)।
श्री नितिन कुमार शुक्ल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी।
श्रीमती दीप महीन, जिला आबकारी अधिकारी — प्रभारी राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर।
श्री सी. आर. साहू, जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान।
श्रीमती नीलिमा दियाकर, जिला आबकारी अधिकारी — प्रभारी अधिकारी छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड सिलतरा गोदाम रायपुर।
श्री योगेश्वर कुमार द्विवेदी, जिला आबकारी अधिकारी — प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जिला जांजगीर-चांपा।
श्री पलक नंद, जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला बालोद।
श्री सत्यनारायण साहू, सहायक जिला आबकारी अधिकारी — प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी, जिला बेमेतरा।
श्री शशांक कुमार, जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।
श्री मुकेश पाण्डेय, सहायक जिला आबकारी अधिकारी — प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी, जिला कबीरधाम।
श्री अजय सिंह धुर्वे, जिला आबकारी अधिकारी — संभागीय उड़नदस्ता, बिलासपुर संभाग।
श्री निखिल कोठी, जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा।
श्री मुकेश अग्रवाल, जिला आबकारी अधिकारी — कार्य. आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ मुख्यालय नया रायपुर।
श्री रोहित देवांगन, जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला धमतरी।
श्रीमती निरुपमा लोनहरे, जिला आबकारी अधिकारी — संभागीय उड़नदस्ता, दुर्ग संभाग।
श्री अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी — प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जिला रायगढ़।
श्री क्रिस्टोफर खलखो, जिला आबकारी अधिकारी — प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जिला दुर्ग।
श्री रविशंकर यादव, जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला कोरबा।
श्रीमती आशा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
श्रीमती समिधा पाण्डेय, सहायक जिला आबकारी अधिकारी — छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड खपरी, कुम्हारी जिला दुर्ग।
श्रीमती सविता रानी प्रेम, सहायक जिला आबकारी अधिकारी — कार्य. उप आयुक्त आबकारी, जिला रायपुर।
सुश्री जेबा खान, सहायक जिला आबकारी अधिकारी — जिला आबकारी अधिकारी, जिला बालोद।
श्री अंकित राठौर, आबकारी उप निरीक्षक — जिला आबकारी अधिकारी, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान।
श्री दिनेश दुबे, मुख्य लिपिक — जिला आबकारी अधिकारी, बलरामपुर-रामानुजगंज।
श्री अभिनव कुमार रायजादा, आबकारी उप निरीक्षक — छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड खपरी, कुम्हारी जिला दुर्ग।
सुश्री वीणा भंडारी, आबकारी उप निरीक्षक — जिला आबकारी अधिकारी, बालोद।
सुश्री गीता साहू, आबकारी उप निरीक्षक — जिला आबकारी अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
श्री मुकेश कुमार पाण्डेय, आबकारी उप निरीक्षक — जिला आबकारी अधिकारी, कबीरधाम।
विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। स्थानांतरण अवधि में उन्हें एकपक्षीय भारमुक्त किया गया है तथा आगामी वेतन नई पदस्थापना के अनुसार आहरित किया जाएगा।
आबकारी विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में गति लाने, निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और मैदानी स्तर पर प्रशासनिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


