चाकूबाजों और गुंडा-बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा, 85 लोगों की जांच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विशेष अभियान में 56 आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, चार के पास मिले अवैध हथियार
बिलासपुर ACGN:- पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन में अपराधियों, आदतन बदमाशों और चाकूबाजों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष सघन रेड और चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने चाकूबाजी की घटनाओं में संलिप्त रहे लोगों, निगरानी गुंडा-बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की।


अभियान में पुलिस ने कुल 85 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ और सत्यापन किया। जांच के बाद 56 आदतन गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 25 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान चार व्यक्तियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद किए गए, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में गुंडागर्दी, चाकूबाजी, भय का माहौल बनाने और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने सभी चिन्हित बदमाशों और असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर और अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


