नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालको के पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रुपये से होगा सड़क डामरीकरण, मंत्री और महापौर ने किया शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बालको के पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रुपये से होगा सड़क डामरीकरण, मंत्री और महापौर ने किया शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

विकास कार्यों को मिलेगी गति, गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के बालको जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत कराई।


इस अवसर पर मंत्री एवं महापौर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलालेख पट्टिका का अनावरण किया तथा नारियल तोड़कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार क्रमांक 01 में राजेश ठाकुर के घर से बरगद चौक होते हुए इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग तक सड़क डामरीकरण कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कई प्रगति पर हैं और आने वाले समय में अन्य कार्य भी शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। डामर की उपलब्धता के अनुसार कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश सरकार विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से कोरबा शहर में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सभी 67 वार्डों में बिना भेदभाव के मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, रजत खुंटे, मंगलराम बंदे, चेतन सिंह मैत्री, चंदादेवी रत्नाकर, तरुण राठौर सहित जनप्रतिनिधि, निगम अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now