नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया श्रमदान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

पुराना बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिलेवासियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील

सूरजपुर ACGN:- जिले को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर जिले में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
इस विशेष अभियान में सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक भूलन सिंह मरावी, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, नगरपालिका उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल (अज्जू), भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर रजवाड़े, संदीप अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई।


अभियान के दौरान कलेक्टर रेना जमील, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र पाटले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पुराना बस स्टैंड परिसर की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।


जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही शहर और जिले को स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।
अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता, जनभागीदारी और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now