नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा में बड़ा औद्योगिक बदलाव: एसीबी समूह का मारुति क्लीन कोल प्लांट अब JSW के हाथों में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा में बड़ा औद्योगिक बदलाव: एसीबी समूह का मारुति क्लीन कोल प्लांट अब JSW के हाथों में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

300 मेगावाट संयंत्र के अधिग्रहण से पाली क्षेत्र में बढ़ेगी औद्योगिक गतिविधियां, रोजगार के अवसरों की उम्मीद

कोरबा ACGN:- देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने छत्तीसगढ़ के पावर सेक्टर में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में बड़ा औद्योगिक कदम उठाया है। कंपनी ने बांधाखार में संचालित मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड (MCCPL) का 100 प्रतिशत अधिग्रहण कर लिया है। करीब 1410 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर हुए इस सौदे के बाद अब 300 मेगावाट क्षमता वाले इस पावर प्लांट का संचालन और नियंत्रण जेएसडब्ल्यू एनर्जी के पास आ गया है।
अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड अब जेएसडब्ल्यू एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में कार्य करेगी। इस बड़े बदलाव को छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
पाली क्षेत्र के बांधाखार में स्थित यह ताप विद्युत संयंत्र लंबे समय से बिजली उत्पादन के क्षेत्र में सक्रिय रहा है। जानकारों का मानना है कि जेएसडब्ल्यू जैसी बड़ी औद्योगिक कंपनी के आने से क्षेत्र में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को नई दिशा मिल सकती है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है।


प्लांट की सबसे बड़ी मजबूती इसका दीर्घकालिक बिजली आपूर्ति समझौता है। संयंत्र के पास राजस्थान डिस्कॉम के साथ पीटीसी इंडिया के माध्यम से 195 मेगावाट बिजली आपूर्ति का समझौता है, जिसकी अवधि अभी लगभग 14 वर्षों तक शेष बताई जा रही है। वहीं अतिरिक्त बिजली को खुले बाजार में बेचने की व्यवस्था भी मौजूद है।
ऊर्जा उत्पादन के लिए जरूरी कोयले की आपूर्ति को लेकर भी प्लांट का एसईसीएल के साथ दीर्घकालिक समझौता है, जिससे कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होती है। यही कारण है कि इस अधिग्रहण को जेएसडब्ल्यू की विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने वर्ष 2030 तक अपनी कुल बिजली उत्पादन क्षमता को 30 गीगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी इससे पहले जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा स्थित केवीके पावर प्लांट का भी अधिग्रहण कर चुकी है। अब कोयला उत्पादन के लिए देशभर में पहचाने जाने वाले कोरबा जिले में प्रवेश से कंपनी की ऊर्जा क्षेत्र में पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार यह अधिग्रहण देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कंपनी के कारोबार का विस्तार होगा और बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
बताया जा रहा है कि मारुति क्लीन कोल एंड पावर लिमिटेड पहले एसीबी समूह का हिस्सा थी, जिसका संचालन रोहतक (हरियाणा) के सिंधु परिवार द्वारा किया जाता था। एसीबी समूह कोयला और ऊर्जा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहा है। कोरबा जिले के चाकाबुड़ा क्षेत्र में समूह की कोलवाशरी और अन्य औद्योगिक गतिविधियां भी संचालित हैं।
इस अधिग्रहण के बाद कोरबा जिले के औद्योगिक नक्शे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले समय में क्षेत्र में निवेश, रोजगार और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now