नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब के लिए पैसे नहीं देने पर कान काटने वाला आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर कान काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मल्हार पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

मस्तूरी ACGN:- शादी समारोह के दौरान शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर युवक का कान दांत से काटकर अलग करने के मामले में मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
मामले के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मनिकेश पाटले पिता अश्वनी पाटले उम्र 26 वर्ष निवासी धनगवां मल्हार ने चौकी मल्हार थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि 20 जून 2026 को भारत पाटले के घर शादी का कार्यक्रम था, जिसमें मोहित कुर्रे भी शामिल हुआ था।
इसी दौरान आरोपी मोहित कुर्रे ने मनिकेश से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने प्रार्थी के कान को दांत से काट दिया, जिससे कान अलग हो गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद प्रार्थी ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और सुबह चौकी मल्हार पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की।
मल्हार पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी मोहित कुर्रे पिता रामप्रसाद कुर्रे उम्र 43 वर्ष निवासी किसान परसदा थाना मस्तूरी को ग्राम धनगांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now