नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट और लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट और लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों से नगदी और मोबाइल बरामद

रायगढ़ ACGN:- जिले में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई के तहत चौकी खरसिया पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने और रुपये छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों ने मजदूरी कर घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार रतन महका निवासी राजेश खण्डेल पिता कन्हैयालाल खण्डेल उम्र 27 वर्ष ने 20 जून 2026 को चौकी खरसिया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 18 जून की रात करीब 8:30 बजे वह खरसिया से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गोपी महका स्थित पैठू तालाब के पास गांव के लल्ला उर्फ ललित राठौर और चन्द्रशेखर खण्डेल ने उसे रोक लिया।
आरोपियों ने युवक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से हमला किया और उसके पास रखे करीब एक हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए।
मामले की शिकायत मिलने के बाद चौकी खरसिया में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 306/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के बताए अनुसार छीनी गई रकम में से 200-200 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी लल्ला उर्फ ललित राठौर और चन्द्रशेखर खण्डेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रवीण बांधव, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक कीर्ति सिदार एवं साविल चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी
लल्ला उर्फ ललित राठौर पिता शिव कुमार राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी गोपी महका, चौकी खरसिया तथा चन्द्रशेखर खण्डेल पिता जगराम खण्डेल उम्र 31 वर्ष निवासी रतन महका, चौकी खरसिया जिला रायगढ़ शामिल हैं।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now