रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
पंडरी पुलिस ने 11.400 किलो गांजा, मोबाइल और नगदी रकम की बरामद
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पंडरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, मोबाइल फोन और नगदी रकम बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना पंडरी क्षेत्र में मुखबिर से सूचना मिली थी कि अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्ति गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांपा मालधक्का और कांपा रेलवे फाटक क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने कांपा मालधक्का के पास से एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वासुदेव जगताप पिता कैलाश जगताप उम्र 26 वर्ष निवासी सागरवानी स्कूल फलिया, थाना सिलवासा, जिला दादरा एवं नगर हवेली बताया। आरोपी के पास रखे पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 4 किलो 70 ग्राम अवैध गांजा और रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इसी तरह दूसरी कार्रवाई में कांपा रेलवे फाटक के पास से पुलिस ने एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष गुप्ता पिता गंगा सागर गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी बेकटिकरा, थाना महराजगंज, जिला मंगलपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता सामरवाणी थाना सिलवासा बताया। उसके कब्जे से 7 किलो 330 ग्राम अवैध गांजा, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 120 रुपये नगद बरामद किए गए।


दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पंडरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


