नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , करें योग रहें निरोग : मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

करें योग रहें निरोग : मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जशपुर में हुआ जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

जशपुर ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।


योग प्रशिक्षक डमरूधर स्वर्णकार और स्मिता जैन के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्धचक्रासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित कई योग क्रियाएं कराई गईं। लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर नियमित योग को जीवनशैली में शामिल करने का संकल्प लिया।


मुख्य अतिथि मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य देन है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को आज पूरे विश्व में नई पहचान मिली है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

योग को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को “करें योग रहें निरोग” का संदेश देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई।


जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न और कार्य क्षमता बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों के समय से योग हमारी जीवन पद्धति का हिस्सा रहा है और इससे अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।


पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज भारत के साथ पूरा विश्व योग कर रहा है। योग जीवन में संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक सोच प्रदान करता है।


नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने भी लोगों से नियमित योग अभ्यास करने की अपील करते हुए कहा कि योग से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है।


कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शम्भू नाथ चक्रवर्ती, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत, कृष्णा राय, नरेश नंदे, राजू गुप्ता, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जिला आयुर्वेद अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के माध्यम से जिलेवासियों को निरोगी जीवन, मानसिक शांति और स्वस्थ समाज निर्माण के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया गया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now