नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीसी रोड निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीसी रोड निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा जिला

By ACGN 7647981711, 9303948009

मरीजों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए लंबे समय से की जा रही मांग हुई पूरी, क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी रहेंगे — राजकुमार पांडेय

कोरबा ACGN:- पसान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के बाद से ही परिसर में आवागमन की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा लगातार सीसी रोड निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
सीसी रोड निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं हिंदू संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में भूमि पूजन एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी पसान चंद्रपाल खांडे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी माधुरेखा सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा हिमांशु पांडेय, सरपंच सुरेंद्र तिग्गा, पूर्व सरपंच विनीता देवी तंवर, पूर्व उप सरपंच एवं वर्तमान पंच हीरा देवी, हरिप्रसाद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि आनंद मित्तल, भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष जुबैर खान, पंच इब्राहिम खान, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला सदस्य कुशल सिंह आर्मो, बजरंग दल प्रखंड संयोजक विकास पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देना हमारा उद्देश्य है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीसी रोड बनने से मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर बेहतर सड़क सुविधा होना आवश्यक है, ताकि बारिश के मौसम में भी मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस कार्य से स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में मुकेश साहू, ओम जायसवाल, राजेश प्रजापति, यथार्थ मिश्रा, संतोष सिंह मरकाम, समारू रजक, मनीष यादव, गोवर्धन सुमेर सहित अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now