अठगवां हेड़सपुर चक अध्यक्ष नियुक्त, नोहर केशर को मिली समाज की जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
केंद्रीय गोंड महासभा ने जताया विश्वास, समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
मुंगेली ACGN:- केंद्रीय गोंड महासभा जिला मुंगेली के तत्वावधान में आयोजित बैठक में कोदवाबानी हेड़सपुर चक के अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की गई। समाज के पूर्व चक अध्यक्ष के असामयिक निधन के बाद रिक्त हुए पद को भरने के लिए समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक का नेतृत्व केंद्रीय गोंड महासभा जिला मुंगेली के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी ने किया। इस दौरान समाज के हित, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अठगवां हेड़सपुर चक अध्यक्ष के रूप में नोहर केशर के नाम पर सहमति बनी।
समाज के पुरखों द्वारा बनाए गए नियमों, रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुरूप उपस्थित समाजजनों ने नोहर केशर पर विश्वास जताते हुए उन्हें चक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति के बाद समाज के लोगों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त चक अध्यक्ष नोहर केशर ने केंद्रीय गोंड महासभा और समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और समाज का हित उनके लिए सर्वोपरि रहेगा तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
केंद्रीय गोंड महासभा जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया कि समाज को संगठित और व्यवस्थित करने के उद्देश्य से अठगवां चक का गठन किया गया है। इसके माध्यम से समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान, सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेश सोरी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, अठगवां संरक्षक भागबली ध्रुव, मंतराम ध्रुव, उपाध्यक्ष सुनील ध्रुव, पुखराज केशर, सचिव बैसाखू पोर्ते, कोषाध्यक्ष चिंताराम ध्रुव, मीडिया प्रभारी नागेश नेताम सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
नोहर केशर की नियुक्ति से हेड़सपुर चक सहित पूरे समाज में हर्ष का माहौल है। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सामाजिक एकता और संगठन को नई दिशा मिलेगी।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


