प्रदेश की 33 जेलों में हजारों कैदियों ने किया योग, स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का दिया संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
केंद्रीय जेल रायपुर में विशेष योग शिविर, जेल डीजी हिमांशु गुप्ता ने कहा- योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ प्रदेश की सभी 33 जेलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों बंदियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।
केंद्रीय जेल रायपुर में आयोजित विशेष योग शिविर में जेल डीजी श्री हिमांशु गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को पूरी दुनिया में नई पहचान मिली है और हर व्यक्ति भारतीय परंपरा की इस अमूल्य विधा से जुड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि योग का वास्तविक अर्थ शरीर को मन से जोड़ना, सांसों को आत्मा से जोड़ना और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक प्राचीन भारतीय पद्धति है।

जेल डीजी श्री गुप्ता ने कहा कि योग तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक मजबूती प्रदान करने में सहायक है। जेलों में रहने वाले बंदियों के लिए योग आत्मनियंत्रण, संयम और सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।
केंद्रीय जेल रायपुर में आयोजित योग शिविर में पुरुष प्रकोष्ठ के लगभग 500 बंदियों और महिला प्रकोष्ठ की 150 महिला बंदियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के योग प्रशिक्षक श्री अनिल अग्रवाल एवं उनकी टीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया।

योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
आयोजन का उद्देश्य बंदियों को तनाव, नकारात्मक विचारों और मानसिक परेशानियों से दूर कर उनमें आत्मविश्वास, आत्मसंयम और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री सहित जेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


