नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान : मंत्री लखनलाल देवांगन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान : मंत्री लखनलाल देवांगन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांकेर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांकेर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, बड़ी संख्या में नागरिकों ने लिया हिस्सा

कांकेर ACGN:- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांकेर जिले में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन न्यू कम्युनिटी हॉल परिसर में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर विभिन्न योग मुद्राओं और प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, पूर्व सांसद श्री मोहन मंडावी, भारतीय खाद्य निगम के सदस्य श्री हलधर साहू, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, डीएफओ श्री रौनक गोयल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट शामिल हुए।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि योग और अध्यात्म भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा हैं, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाने की प्रभावी विधा है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण लोग कई प्रकार की बीमारियों से घिर रहे हैं। ऐसे में योग स्वस्थ तन और मन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।


विधायक श्री आशाराम नेताम ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।


योग प्रशिक्षक श्री मोहन सेनापति, श्री उपेश्वर ठाकुर एवं श्री कुश साहू ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान ताड़ासन, भुजंगासन, शवासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, पवन मुक्तासन, मकरासन, नाड़ी शोधन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी सहित कई योग क्रियाएं कराई गईं।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक है। जिले के अन्य जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, विद्यालयों और संस्थानों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इस अवसर पर पार्षद श्रीमती उगेश्वरी उईके, श्रीमती शकुंतला जैन, श्री दिलीप जायसवाल, राजा देवनानी, पप्पू मोटवानी, राजा पांडे, संजय सिन्हा, संजू गोपाल साहू, दिनेश रजक, विजय लक्ष्मी कौशिक, एसडीएम कांकेर श्री अरुण वर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now