राम मंदिर में चोरी की घटनाओं पर मुरमुंडा आश्रम के महंत त्यागी जी महाराज ने जताई चिंता, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संत समाज ने कहा- आस्था के केंद्रों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी
राजनांदगांव ACGN:- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के समीप डोंगरगढ़ स्थित मुरमुंडा आश्रम के महंत त्यागी जी महाराज ने सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही राम मंदिर में चोरी की घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और भावनाओं का केंद्र है।
महंत त्यागी जी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और सहयोग से मंदिर का निर्माण हुआ है। देश-विदेश के भक्त अपनी श्रद्धा और समर्पण से मंदिर में दान अर्पित करते हैं। ऐसे पवित्र स्थान पर चोरी जैसी घटनाएं होना अत्यंत दुखद और निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि मंदिरों में रखी गई श्रद्धा केवल धन नहीं होती, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाएं और विश्वास जुड़े होते हैं। इसलिए ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
महंत त्यागी जी महाराज ने भारत सरकार और राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि आस्था के प्रमुख केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा जो भी लोग इस प्रकार के कृत्य में शामिल हैं, उन्हें कानून के अनुसार कठोर दंड दिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं। ऐसे पवित्र स्थल की गरिमा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। श्रद्धालुओं की भावनाओं और विश्वास की रक्षा करना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


