नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए दिया गया “करो योग रहो निरोग” का संदेश

मुंगेली ACGN:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार स्टेट प्लान ऑफ एक्शन के तहत 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 7:30 बजे किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और विधिक सेवा से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के मार्गदर्शन और उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने अपने संदेश में कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने सभी को “करो योग रहो निरोग” का संदेश देते हुए योग को जीवनशैली में अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री आयुष खुसरो द्वारा उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी भी दी।


इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी श्री राजीव कुमार न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मुंगेली, श्री राकेश कुमार सोम प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुंगेली, श्रीमती जसविंदर सिंह कौर अजमानी मलिक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कु. नारायणी कच्छप न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री श्रेया तुलावी न्यायिक मजिस्ट्रेट और सुश्री अतनु प्रसाद न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित जिला न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम श्री टीकम चंद्राकर, डिप्टी चीफ श्री राजेश कुमार मिरे, असिस्टेंट श्री रतिराम बर्मन, असिस्टेंट श्री जयकुमार डहरिया, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अभय शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी पी.एल.व्ही. ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now