योग से स्वस्थ जीवन और सशक्त समाज का निर्माण संभव : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलरामपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, नियमित योग और नशामुक्त जीवन का दिया संदेश
बलरामपुर ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के हाई स्कूल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सहभागिता करते हुए नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया और योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, मकरासन सहित कई योग क्रियाएं कराई और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं बल्कि मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग व्यक्ति को मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

मंत्री ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखें बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और विकसित क्षेत्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने नियमित योग, नशामुक्त जीवन और पर्यावरण संरक्षण को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा चेरवा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर विद्यार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और युवाओं की अनुशासन, सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हाई स्कूल मैदान परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि योग और नशामुक्त जीवनशैली स्वस्थ एवं सशक्त समाज की नींव है। युवाओं को नशे से दूर रहकर योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
जिले के सभी विकासखंडों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों, वृद्धाश्रमों और विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


