छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान धनवंतरि की वंदना से हुआ योग दिवस का शुभारंभ, 1000 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की मौजूदगी में योग और नृत्य का दिखा अद्भुत संगम, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
सारंगढ़-बिलाईगढ़ ACGN:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी परिसर में जिला स्तरीय वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। इस वर्ष “योगा 365 डेज एम्ब्रेस योगा” और “बढ़ती उम्र के स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान श्री धनवंतरि और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंत्री श्री टंक राम वर्मा के साथ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, बरमकेला जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लगभग 1000 से अधिक लोगों के साथ सामूहिक रूप से योगासन और प्राणायाम किया।

इस दौरान राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के संदेश का वाचन किया और उपस्थित लोगों को नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें मंत्री, अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा संगीत और नृत्य के साथ योग का शानदार प्रदर्शन रहा। योग शिक्षिका ममता साहू के मार्गदर्शन में सिम्मी योगा एंड फिटनेस सेंटर, योगाचार्य सुभाष पटेल की टीम और सरिया की योगिनी अकादमी के बच्चों ने भक्ति गीतों की धुन पर सामूहिक योग मुद्राओं की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस दौरान साक्षी पटेल ने एकल गीत पर कठिन योग मुद्राओं का सहज प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब प्रशंसा बटोरी। योग और कला के इस अनूठे संगम ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
आयोजन को सफल बनाने में भारत स्काउट, जूनियर रेडक्रॉस और एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी अनुशासित और ऊर्जावान भागीदारी से योग का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचा।
कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब मुख्य योग शिक्षिका ममता साहू द्वारा हजारों लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा था और इस अवसर पर उनके माता-पिता एवं रिश्तेदार भी मौजूद रहे। बेटी के नेतृत्व और सम्मान को देखकर परिवार के सदस्य भावुक हो उठे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्वास्थ्य, अनुशासन, एकता और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का प्रेरक संदेश देकर संपन्न हुआ।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


