युवा पार्षद रोशन सोनी की पहल रंग लाई, आगर नदी सफाई अभियान शुरू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
तीन दिनों से लगातार चल रहा सफाई कार्य, नदी के जल प्रवाह को सुचारू करने प्रशासन जुटा
मुंगेली ACGN:- वार्ड क्रमांक 19 के युवा पार्षद रोशन सोनी द्वारा जनहित में उठाई गई मांग अब धरातल पर दिखाई देने लगी है। आगर नदी की सफाई को लेकर पार्षद द्वारा विगत माह कलेक्टर के समक्ष मांग रखी गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा पिछले तीन दिनों से लगातार नदी सफाई का कार्य किया जा रहा है।

आगर नदी में कई स्थानों पर गाद और मिट्टी जमा होने के कारण टापूनुमा संरचनाएं बन गई थीं, जिससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित हो रहा था। इन मिट्टी के बड़े-बड़े जमाव के कारण बरसात के मौसम में जल प्रवाह बाधित होने और जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई थी।

पार्षद रोशन सोनी की पहल के बाद नगर पालिका की संयुक्त टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से नदी में जमा मिट्टी के ढेरों और टापुओं को हटाने का कार्य कर रही है। सफाई अभियान के माध्यम से नदी के पुराने जल प्रवाह को बहाल करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव का प्रयास किया जा रहा है।

इस अभियान को लेकर क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की पहल और युवा पार्षद रोशन सोनी के प्रयासों की सराहना की है। लोगों का कहना है कि नदी की सफाई से न केवल जल निकासी बेहतर होगी बल्कि क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण भी हो सकेगा।
पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु इस नंबर पर भेजें 7647981711 – 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


