सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस की बड़ी सरप्राइज चेकिंग, श्रमिकों और किरायेदारों का हुआ सघन सत्यापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
बाहरी राज्यों से आए लोगों की जांच, मकान मालिकों को किरायेदारों की जानकारी रखने की दी गई समझाइश
रायपुर ACGN:- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से बड़ा सत्यापन अभियान चलाया। थाना धरसींवा एवं चौकी सिलतरा पुलिस द्वारा श्रमिक बस्तियों, किराये के मकानों और फैक्ट्रियों में निवासरत लोगों की सघन जांच की गई।


पुलिस अधीक्षक स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी धरसींवा और चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर श्रमिकों और किरायेदारों की जानकारी जुटाई।

अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आए श्रमिकों के पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।

पुलिस ने मकान मालिकों को निर्देशित किया कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों की पूरी जानकारी रखें और आवश्यक रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि से दूर रहने की समझाइश दी। साथ ही बाहरी राज्यों से अपराध कर क्षेत्र में छिपने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विशेष सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध रोहिंग्या अथवा बांग्लादेशी नागरिक नहीं मिला। पुलिस ने स्पष्ट किया कि औद्योगिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी।

रायपुर ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई से उद्योग प्रबंधन, श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल को अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम बताया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें। पुलिस ने कहा कि जनता के सहयोग से ही सुरक्षित और अपराध मुक्त वातावरण बनाया जा सकता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


