नकबजनी और वाहन चोरी की छह वारदातों का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
विधानसभा, तिल्दा-नेवरा, धरसींवा और खरोरा क्षेत्र में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के जेवर खरीदने वाला भी गिरफ्तार
रायपुर ACGN:- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नकबजनी और वाहन चोरी की आधा दर्जन वारदातों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने विधानसभा, तिल्दा-नेवरा, धरसींवा और खरोरा थाना क्षेत्रों में सूने मकानों एवं दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी जिला महासमुंद के थाना कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ रायपुर और महासमुंद जिले में चोरी और नकबजनी के करीब एक दर्जन अपराध पहले से दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।
मामले में पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले दलदल सिवनी पंडरी निवासी लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों को भी पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने विधानसभा क्षेत्र के परसुलीडीह स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम चोरी की थी। इसी तरह तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में सूने मकान से जेवरात, नगदी और पूजा सामग्री चोरी की गई थी।
धरसींवा थाना क्षेत्र में किराना एवं कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी किया गया था। वहीं खरोरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में सूने मकानों से जेवरात एवं नगदी चोरी करने के साथ एक बुलेट मोटरसाइकिल भी चोरी की गई थी।
पुलिस ने बताया कि पूर्व में भी इस मामले में चार आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी थी। उनसे पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मुख्य आरोपी अविनाश गोस्वामी तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी ने चोरी के जेवर दलदल सिवनी निवासी लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी को बेचने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चांदी की पायल, सिक्के, चैन, चोरी के पैसों से खरीदी गई स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 22/4440 और घटना में उपयोग की गई बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित करीब 2 लाख 20 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में दर्ज मामलों में अतिरिक्त धाराएं जोड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम रैता थाना धरसींवा निवासी अविनाश गोस्वामी, दलदल सिवनी पंडरी निवासी लक्ष्मी नरसिम्हा जबादी और विधि के साथ संघर्षरत दो बालक शामिल हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


