नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, अंबिकापुर में मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, अंबिकापुर में मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर पी.जी. कॉलेज परिसर में तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सरगुजा ACGN:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबिकापुर के पी.जी. कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले योग साधकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं और विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं।


मंत्री राजेश अग्राग्रवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को विश्व तक पहुंचाने का अवसर है। योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया में नई पहचान मिली है।
उन्होंने कहा कि योग आज विश्व स्तर पर स्वास्थ्य और जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ती है और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायता मिलती है।


कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों की प्रगति और विभागीय जिम्मेदारियों की जानकारी दी। मंत्री ने मौके पर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय भूमिका निभाने कहा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और आम नागरिकों की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योग अपनाने और स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली का संदेश दिया जाएगा।


अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंत्री राजेश अग्रवाल के निरीक्षण के बाद आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को और गति मिली है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now