नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने भैयाथान क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण, जमीनी हकीकत परखी और अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने भैयाथान क्षेत्र का किया सघन निरीक्षण, जमीनी हकीकत परखी और अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, पोषण व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, बसोर बस्ती पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

सूरजपुर ACGN:- जिले की कलेक्टर रेना जमील ने भैयाथान विकासखंड के विभिन्न ग्रामों एवं शासकीय संस्थानों का सघन निरीक्षण कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र हितग्राही तक हर हाल में पहुंचना चाहिए।


निरीक्षण की शुरुआत कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मसिरा के पनिका पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से की। यहां उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे गर्म भोजन, टेक होम राशन (टीएचआर), साफ-सफाई व्यवस्था और बाल विकास गतिविधियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित पोषण बेहद जरूरी है।


इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्मित सीसी रोड का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पौधारोपण, कंटूर ट्रेंच निर्माण और फलदार पौधों के रोपण कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्थानीय मिट्टी और पर्यावरण के अनुरूप पौधों का चयन किया जाए, ताकि योजनाओं का बेहतर परिणाम सामने आए।


इसके बाद कलेक्टर रेना जमील समौली ग्राम पहुंचीं, जहां उन्होंने बसोर समुदाय की महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की परेशानियों को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, पात्र परिवारों के राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए सीएससी शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने कहा।


उन्होंने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे।


शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रावास में प्रवेश के इच्छुक बच्चों के लिए जल्द कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं भिक्षावृत्ति जैसे कार्यों में शामिल महिलाओं को समझाइश देते हुए मनरेगा और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने प्रेरित किया।


समौली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था देखी और सिकल सेल एवं थैलेसीमिया से प्रभावित बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए।


कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान का निरीक्षण कर प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, ओपीडी और एनबीएसयू वार्ड सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सेवाओं और प्रसव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


इसके बाद पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) पहुंचकर उन्होंने भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा की और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने माताओं को बच्चों की देखभाल और पौष्टिक आहार के संबंध में जागरूक किया।


निरीक्षण के अंतिम चरण में कलेक्टर रेना जमील ने पासल स्थित हाइड्रो पावर प्लांट का अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन क्षमता और संचालन व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली।
इस अवसर पर एसडीएम भैयाथान, जनपद सीईओ, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now