जशपुर वनमंडल ने रचा इतिहास, 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जशपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मिला विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र, “बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो” अभियान बना जनभागीदारी की मिसाल
जशपुर ACGN:- पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर जिले ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जशपुर वनमंडल द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल (बीज गोले) के प्रसार एवं रोपण का कार्य कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। इस उपलब्धि के लिए जशपुर वनमंडल का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वनमंडल को आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। वनमंडल की ओर से वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने यह प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर वनमंडल, वन विभाग और अभियान से जुड़े सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि “बीज गोला बनाबो, जशपुर के जंगल ला बढ़ाबो” अभियान प्रकृति संरक्षण और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। जब शासन, प्रशासन और आमजन मिलकर किसी सकारात्मक उद्देश्य के लिए काम करते हैं तो बड़े लक्ष्य भी आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।
जशपुर वनमंडल के इस अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक वनस्पतियों का संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देना और जिले के हरित क्षेत्र को मजबूत करना था। इस अभियान में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, महिला स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
हजारों लोगों के सहयोग से यह अभियान एक जनआंदोलन के रूप में सामने आया और एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।
इस उपलब्धि से जशपुर जिले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। यह साबित हुआ है कि सामुदायिक सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण जैसे बड़े अभियानों को सफलता के नए आयाम दिए जा सकते हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


