मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जशपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सड़क, बिजली और ग्रामीण अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र से कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा
जशपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए 9 करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक लागत वाले 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों की सौगात दी।
इस दौरान 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 5 पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये आम लोगों के जीवन में सुविधाएं, अवसर और बेहतर भविष्य लेकर आते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांव, गरीब, किसान और युवाओं तक विकास का लाभ पहुंचे। सड़क, बिजली, स्वच्छता और ग्रामीण अधोसंरचना के मजबूत होने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
6.74 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 74 लाख रुपये से अधिक लागत वाले चार विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
इनमें फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, ग्राम पंचायत पगुराबहार के बेहराटोली में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत चराईडांड़ के मलेरिया बस्ती से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 तक पहुंच मार्ग निर्माण और घासीमुंडा से कोरवाटोली तक सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।
इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र में विकास गतिविधियों को गति मिलेगी।
2.90 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए पांच विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें विभिन्न ग्राम पंचायतों में आरसीसी पुलिया निर्माण, सीसी रोड निर्माण और ग्रामीण संपर्क मार्गों से जुड़े कार्य शामिल हैं।
इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
कुडूकेला विद्युत उपकेंद्र से गांवों में रोशन होगी विकास की राह
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुडूकेला का लोकार्पण किया।
इस उपकेंद्र के शुरू होने से जामटोली, गड़बहार, टुकूपानी, बरटोली, पंडरा, सुखापोखर, जामचुवां, कुडूकेला सहित कई गांवों में गुणवत्तापूर्ण और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विद्युत सुविधा मजबूत होने से किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार कार्य कर रही है। ऐसे विकास कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


