नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को मिला 490 करोड़ से ज्यादा का लाभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों को मिला 490 करोड़ से ज्यादा का लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कुनकुरी से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- अन्नदाता की समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव

जशपुर ACGN:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के किसानों को बड़ी सौगात दी। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सलियाटोली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की समृद्धि का आधार किसान हैं। किसानों की उन्नति के बिना विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक मजबूती देने के साथ कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है।
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 490 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंची। खरीफ सीजन की शुरुआत में मिली यह सहायता किसानों के लिए खाद, बीज और कृषि सामग्री की व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास मिला है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार फैसले ले रही है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण और कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को केवल खेती तक सीमित रखना नहीं बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई सुविधाओं, बेहतर बाजार व्यवस्था और कृषि आधारित रोजगार से जोड़ना है, जिससे उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो सके।
कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि मिलने पर खुशी जताई और कहा कि खरीफ सीजन में यह राशि खेती की तैयारी में काफी मददगार साबित होगी। किसानों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधि, किसान और अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now