नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “अभियान संवेदना” से गुम बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“अभियान संवेदना” से गुम बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पत्थलगांव से सकुशल लाई गई 17 वर्षीय बालिका

रायगढ़ ACGN:- महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत थाना कापू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लापता हुई 17 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना कापू पहुंचकर बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदारी के कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान 2 जून की सुबह जब बालिका अपने बिस्तर पर नहीं मिली तो परिवार वालों ने आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कापू में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिका की तलाश के लिए परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से पूछताछ की तथा तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पता चला कि बालिका जिला जशपुर के बाल कल्याण समिति में है। पुलिस टीम तत्काल जशपुर पहुंची और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर बालिका को सकुशल बरामद कर थाना लाई।
बालिका के कथन के आधार पर पुलिस ने आरोपी सागर लहरे उम्र 19 वर्ष निवासी पत्थलगांव जिला जशपुर के खिलाफ कार्रवाई की। बालिका ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। मामले में आरोपी के विरुद्ध अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बालिका को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की विवेचना आगे जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नाबालिग बच्चों के गुम होने या बहला-फुसलाकर ले जाने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल कार्रवाई कर रही है, जिससे पीड़ितों को जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।
पूरी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कापू उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, सुमेश गोस्वामी, आरक्षक संजीव पटेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now