प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों का विकास और सुशासन का संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
भाजपा सम्मेलन में वक्ताओं ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, विकसित भारत निर्माण का किया आह्वान
कोरबा ACGN:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आशीर्वाद प्वाइंट टी.पी. नगर में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, चिकित्सक, अधिवक्ता, उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सेवा और सुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहयोग की अपील की।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों के विश्वास को मजबूत किया है और भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। विकसित भारत का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।
रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक विकास, सामाजिक परिवर्तन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश को नई दिशा प्रदान की है।
कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
सम्मेलन के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के निर्माण में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


