शिवनंदनपुर नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम, अंशुल गोयल बने उपाध्यक्ष
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
रोमांचक मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को एक वोट से हराकर दर्ज की जीत
सूरजपुर ACGN:- जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अंशुल गोयल ने जीत हासिल कर कांग्रेस का परचम लहरा दिया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल को एक वोट के अंतर से पराजित कर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अंशुल गोयल को कुल 8 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल के पक्ष में 7 मत पड़े। मतदान के दौरान एक मत निरस्त घोषित किया गया। इस तरह अंशुल गोयल ने एक वोट से जीत दर्ज की।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी की यह जीत स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खुशी जताई और नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अंशुल गोयल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
अंशुल गोयल ने जीत के बाद नगरवासियों एवं पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े कार्य उनकी प्राथमिकता रहेंगे।
शिवनंदनपुर नगर पंचायत में कांग्रेस की यह जीत क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरणों की ओर संकेत कर रही है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


