नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा त्वरित कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना और राहवीर योजना पर प्रशिक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा त्वरित कैशलेस उपचार, पीएम राहत योजना और राहवीर योजना पर प्रशिक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा – हर पीड़ित तक पहुंचे योजना का लाभ, विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य

रायपुर ACGN:- सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार और आर्थिक परेशानी से राहत देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना एवं राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की उपस्थिति में कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजना के प्रावधानों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।


कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जनहितकारी योजना है। सभी अधिकारी स्वयं जागरूक रहें और आम नागरिकों को भी इसकी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इस योजना में पुलिस विभाग की भूमिका बेहद अहम है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि कोई भी पात्र पीड़ित योजना के लाभ से वंचित न रहे।


प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रधानमंत्री राहत कैशलेस उपचार योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती महत्वपूर्ण समय में घायल व्यक्ति को तत्काल और निर्बाध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में दुर्घटना पीड़ितों का बिना अग्रिम भुगतान के कैशलेस इलाज किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रथम प्रतिक्रिया दल के रूप में तत्काल मौके पर पहुंचेगी और घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करेगी। साथ ही ई-डीएआर पोर्टल पर दुर्घटना और पीड़ित से संबंधित जानकारी दर्ज कर सत्यापन किया जाएगा।


अस्पतालों को निर्देशित किया गया कि दुर्घटना पीड़ित को तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू किया जाए तथा इलाज के लिए किसी प्रकार का अग्रिम भुगतान नहीं लिया जाए। टीएमएस पोर्टल के माध्यम से उपचार संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।
प्रशिक्षण में राहवीर योजना की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिकों को शासन के नियमानुसार प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान दिया जाएगा। यह योजना समाज में सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने वाली पहल है।


इस दौरान आईआरएडी, ई-डीएआर प्रणाली, दुर्घटना डेटा प्रबंधन, डेटा एंट्री वर्कफ्लो सहित तकनीकी पहलुओं पर भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन एनआईसी के डीआईओ श्री पी.सी. वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में डीआईजी श्री एम.आर. अहिरे, डीसीपी श्री मयंक गुर्जर, उप परिवहन आयुक्त श्री मनोज ध्रुव, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, ट्रैफिक एडीसीपी श्री विवेक शुक्ला, सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रायपुर देश का पहला जिला है जहां इस योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त पीड़ित व्यक्ति का निःशुल्क उपचार किया गया है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now