अभनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
धमकी देकर वारदात करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मामला दर्ज
रायपुर ACGN:- थाना अभनपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली महिला को धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भास्कर जना और पीड़िता का पति मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और ग्राम कोलर में एक ही मकान में अलग-अलग हिस्सों में अपनी पत्नियों के साथ किराए से रहते हैं। दोनों आकृति बिस्किट फैक्ट्री में काम करते हैं।
आरोप है कि आरोपी की पीड़िता पर गलत नजर थी। घटना दिनांक 18 जून 2026 को हुई, जब आरोपी अपनी पत्नी और पीड़िता के पति के साथ फैक्ट्री गया था। दोपहर में मौका देखकर आरोपी घर वापस आया और पीड़िता के अकेले होने का फायदा उठाकर उसके घर पहुंचा।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रेम का झांसा देकर घर में प्रवेश किया और चाकू दिखाकर डराते हुए महिला के साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने घटना का फोटो और वीडियो भी बनाया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बाद में किसी तरह अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति, आरोपी की पत्नी और मकान मालकिन मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने पर आरोपी ने आक्रोशित होकर चाकू लेकर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान मकान मालकिन ने डंडे से वार कर आरोपी को काबू किया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिक उपचार कराया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 199/26 के तहत धारा 64, 351(2), 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़िता, उसके पति और अन्य लोगों से पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी :-
भास्कर जना पिता परमेश्वर जना, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम पितामाहुल थाना सुबलाया जिला सोनापुर ओडिशा, हाल ग्राम कोलर न्यू शांति नगर अभनपुर रायपुर।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


