नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 4.5 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नशा सिंडिकेट का पर्दाफाश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

4.5 करोड़ के गांजा तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नशा सिंडिकेट का पर्दाफाश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महासमुंद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक फैले नेटवर्क पर प्रहार

महासमुंद ACGN:- अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 912 किलो गांजा तस्करी मामले के मुख्य सरगना को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी करोड़ों रुपये के अंतरराज्यीय नशा कारोबार का मुख्य रिसीवर और फाइनेंसर था।


थाना बसना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। आरोपी विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया है और उसे महासमुंद लाया जा रहा है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को थाना बसना पुलिस ने पलसापाली बैरियर पर नाकाबंदी के दौरान एक आयशर वाहन को पकड़ा था। वाहन में कच्चे केले की आड़ में 29 प्लास्टिक बोरियों में छिपाकर रखा गया 912.760 किलो गांजा बरामद किया गया था, जिसकी कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये बताई गई।


तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया था। गांजे की यह खेप ओडिशा के कंधमाल से उत्तर प्रदेश के शामली भेजी जा रही थी।
जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, मोबाइल डाटा, व्हाट्सएप चैट एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को मुख्य सरगना विनय शर्मा की भूमिका की जानकारी मिली। इसके बाद महासमुंद पुलिस की विशेष टीम ने शामली पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार आरोपी शराब, भांग और गांजा के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था तथा कई राज्यों में शराब ठेकों की आड़ में नशे का नेटवर्क संचालित कर रहा था।
इस मामले में पुलिस पहले ही वाहन चालक अब्दुल नईम, मुख्य बिचौलिया राम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर तथा ओडिशा से गांजा उपलब्ध कराने वाले रमाकांत बेहरा और बबलू नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
महासमुंद पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक दर्ज एनडीपीएस के कई मामलों में पुलिस ने सप्लायर से लेकर खरीदार तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई की है। अवैध नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी :-
विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी, पिता संतोष शर्मा, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कुलमाली, थाना बाबरी, जिला शामली, उत्तर प्रदेश।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी :-
अब्दुल नईम (वाहन चालक), राम कुमार सिंह उर्फ रामजी ठाकुर (मुख्य बिचौलिया), रमाकांत बेहरा एवं बबलू नायक (गांजा सप्लायर)।
जप्त सामग्री :-
912.760 किलो गांजा, आयशर वाहन एवं फर्जी नंबर प्लेट सहित कुल लगभग 4 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now