नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से हर परिवार तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ, 23 जिलों में 31 योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से हर परिवार तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ, 23 जिलों में 31 योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

‘नियद नेल्लानार’ मॉडल का विस्तार, तकनीक आधारित निगरानी से मजबूत होगी जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जन-जन तक सुशासन और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एक नई पहल की जा रही है। राज्य शासन जल्द ही ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान प्रारंभ करने जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के 23 जिलों में 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का आधार केवल सड़क, भवन और अधोसंरचना का विकास नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार तक शासन की योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचना है। सरकार का उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है जिसमें नागरिकों को योजनाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, बल्कि शासन स्वयं पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।
‘नियद नेल्लानार’ की सफलता से मिली नई दिशा
बस्तर संभाग में वर्ष 2024 से संचालित ‘नियद नेल्लानार’ योजना की सफलता के बाद अब इसी मॉडल को पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जा रहा है। अभिसरण आधारित इस मॉडल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं की पहुंच मजबूत हुई है।
अब ‘नियद नेल्लानार’ की तर्ज पर ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के 23 जिलों में संचालित किया जाएगा।
31 योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र परिवार
अभियान के तहत सामाजिक सुरक्षा, आवास, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया गया है।
इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मातृ वंदना योजना, जनधन योजना, श्रम कार्ड, वनाधिकार पट्टा सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
डिजिटल डैशबोर्ड से होगी निगरानी
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (CHiPS) द्वारा अत्याधुनिक डिजिटल डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योजनाओं की प्रगति की रियल टाइम निगरानी की जाएगी।
डैशबोर्ड पर प्रत्येक योजना की स्थिति, लाभान्वित परिवारों की संख्या और शेष हितग्राहियों की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
तीन चरणों में होगा अभियान का संचालन
‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ग्रामवार सर्वेक्षण और पात्र परिवारों की पहचान होगी। दूसरे चरण में विशेष शिविर लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। तीसरे चरण में सतत निगरानी और मूल्यांकन के माध्यम से अभियान की सफलता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन अभियान के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कलेक्टर जिला स्तर पर इसकी निगरानी करेंगे, वहीं राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति इसकी समीक्षा करेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब प्रदेश का प्रत्येक पात्र परिवार शासन की योजनाओं से जुड़ेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, तभी ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प पूरा होगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now