नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुसुम प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान हादसा, तीन कर्मचारी झुलसे; प्रशासन ने संभाला मोर्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कुसुम प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान हादसा, तीन कर्मचारी झुलसे; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

औद्योगिक दुर्घटना में घायल कर्मचारियों का अस्पताल में उपचार जारी, सभी की स्थिति सामान्य

मुंगेली ACGN:- मुंगेली जिले के सरगांव रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुए हादसे में तीन कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 की सुबह लगभग 7 बजे प्लांट में नियमित मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान कीलन डिस्चार्ज गेट जाम होने के कारण उसका सुधार कार्य चल रहा था। अचानक गेट खुल जाने से अंदर मौजूद गर्म स्पंज आयरन की गर्मी बाहर निकल गई, जिसकी चपेट में आने से वहां कार्यरत तीन कर्मचारी झुलस गए।


घटना में अमित कुमार निवासी औरंगाबाद बिहार, योगेश मीणा निवासी होशंगाबाद मध्यप्रदेश और अमरेश दत्ता निवासी बालेश्वर ओडिशा घायल हुए हैं। हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया। बेहतर उपचार के लिए अमित कुमार को रायपुर के कालड़ा अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली तथा अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति जानी।


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार तीनों घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति सामान्य एवं स्थिर बताई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता की लगातार निगरानी की जा रही है।


प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now