नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसान हितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ बना कृषि विकास का मॉडल, महाराष्ट्र विधायक दल ने किया अध्ययन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

किसान हितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ बना कृषि विकास का मॉडल, महाराष्ट्र विधायक दल ने किया अध्ययन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और कृषक योजनाओं की महाराष्ट्र प्रतिनिधिमंडल ने की सराहना

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र से आए विधायक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था, किसानों के हित में संचालित योजनाओं और कृषि विकास मॉडल का अध्ययन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष में लगभग 141 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, जो देश के बड़े धान खरीदी अभियानों में शामिल है। किसानों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में लगभग 2700 धान उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां पारदर्शी तरीके से खरीदी प्रक्रिया पूरी की जाती है।


उन्होंने कहा कि पंजीयन से लेकर धान तौल, परिवहन और भुगतान तक की व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाया गया है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
महाराष्ट्र विधायक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल का अध्ययन कर महाराष्ट्र के धान उत्पादक क्षेत्रों में भी बेहतर व्यवस्थाओं को लागू करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्यों के बीच सफल योजनाओं और अनुभवों का आदान-प्रदान देश के कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि आए।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now