बड़पारा शराब भट्टी के पास लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
मारपीट कर युवक से छीना था मोबाइल और नकदी, आरोपी से लूटा गया मोबाइल बरामद
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ शहर में अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्टी के पास युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़कर लूट की वारदात का खुलासा किया है।
जानकारी के अनुसार अखोराखुर्द थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी राजेश प्रसाद ने थाना कोतवाली रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वाहन चालक के रूप में कार्य करता है। 16 जून 2026 को अपने मालिक के निजी कार्य से रायगढ़ आया था। काम समाप्त होने के बाद वह रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में खाना खाने के बाद बड़पारा शराब भट्टी की ओर गया था।
इसी दौरान बाथरूम करने के समय तीन युवकों ने उसे रोक लिया और पैसे की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला किया और उसकी जेब में रखे 100 रुपये नगद एवं रेडमी मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 324/2026 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्धों की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए।
जांच के दौरान पुलिस को नवीन सोनवानी, चंद्रशेखर राठिया और रोशन वैष्णव की घटना में संलिप्तता की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी नवीन सोनवानी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि लूट, मारपीट और आमजन में भय का वातावरण बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गिरफ्तार आरोपी :-
नवीन सोनवानी पिता राजेन्द्र सोनवानी उम्र 20 वर्ष निवासी बाबाधाम कॉलोनी रायगढ़।
चंद्रशेकर राठिया पिता विवेक शंकर राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी पंजरी प्लाट रायगढ़।
रोशन वैष्णव पिता राजेश वैष्णव उम्र 28 वर्ष निवासी जेलपारा रायगढ़।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


