जनता का विश्वास बढ़ाना प्राथमिकता – एसपी विजय पाण्डेय
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अरविन्द तिवारी
कोतवाली थाना के वार्षिक निरीक्षण में पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
जांजगीर-चांपा। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने थाना कोतवाली जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, सीसीटीएनएस व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार, लंबित प्रकरणों एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
जांजगीर-चांपा ACGN:- निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले पुलिस जवानों की परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना स्टाफ से क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, गुंडा बदमाशों, निगरानीशुदा एवं आदतन अपराधियों की गतिविधियों सहित लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब कर उनकी कार्यकुशलता का परीक्षण किया गया। संतोषजनक जवाब देने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी विजय पाण्डेय ने सीसीटीएनएस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि आधुनिक एवं डिजिटल पुलिसिंग में सीसीटीएनएस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। एफआईआर दर्ज होने से लेकर चालान प्रस्तुत करने तक सभी जानकारियां ऑनलाइन अपडेट रहनी चाहिए, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और मामलों की प्रभावी निगरानी हो सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होना बेहद जरूरी है। बेहतर पुलिसिंग, तकनीक के सही उपयोग और निष्पक्ष कार्रवाई से ही आम लोगों का भरोसा बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, दस्तावेजों एवं लंबित अपराधों की भी समीक्षा की। उन्होंने विवेचकों से अलग-अलग प्रकरणों की प्रगति की जानकारी ली और गंभीर एवं संवेदनशील मामलों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।
एसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत तरीके से साक्ष्य जुटाए जाएं तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों से संबंधित अपराधों को प्राथमिकता से लेते हुए समय-सीमा में जांच पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि अपराधों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण ही जनता के बीच पुलिस की छवि को मजबूत करता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


