नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 1500 रुपये के लेन-देन विवाद में युवक की हत्या, सात अपचारी बालक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

1500 रुपये के लेन-देन विवाद में युवक की हत्या, सात अपचारी बालक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अरविन्द तिवारी

पत्थर से सिर कुचलकर और कटर से वार करने के बाद शव कुएं में फेंका, 24 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में उधारी के महज 1500 रुपये के विवाद में योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।
दुर्ग ACGN:- पुलिस के अनुसार 18 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे प्रार्थी दुर्गा सारथी को सूचना मिली कि पशु आहार किसान राईस मिल, शक्ति नगर दुर्ग स्थित कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शव की पहचान यशवंत सारथी उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक के सिर पर किसी कठोर वस्तु से हमला किया गया था और सीना, पेट व पीठ पर कटर से वार किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक यशवंत सारथी ने मुख्य आरोपी से 1500 रुपये उधार लिए थे, जिसे वापस नहीं करने को लेकर विवाद चल रहा था।
आरोप है कि मुख्य आरोपी ने योजना बनाकर 17 जून की रात यशवंत को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया और अपने अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया। जैसे ही यशवंत मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद कटर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और पहचान छुपाने के लिए शव को कुएं में फेंककर फरार हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सातों अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर, कटर सहित अन्य साक्ष्य सामग्री भी जब्त की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझाने में मोहन नगर पुलिस टीम की सक्रियता और तकनीकी जांच की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी :-
सात अपचारी बालक (सभी की उम्र 18 वर्ष से कम)
दुर्ग पुलिस की अपील :-
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now