महाराणा प्रताप के आदर्शों से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा लें युवा : डिप्टी सीएम अरुण साव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लोरमी में वीर महाराणा प्रताप जयंती समारोह, अष्टधातु प्रतिमा के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा
मुंगेली ACGN:- वीर महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए कभी समझौता नहीं किया। उनके आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

यह बात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को लोरमी में सर्वोदय राजपूत राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित वीर महाराणा प्रताप जयंती समारोह में कही।

उन्होंने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और संघर्ष को नमन करते हुए युवाओं से उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में वीर महाराणा प्रताप की अष्टधातु प्रतिमा स्थापित करने के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं होतीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र होती हैं।


डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र “राष्ट्र प्रथम” हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। भारत की गौरवशाली परंपरा त्याग, बलिदान और देशभक्ति से बनी है। इसे आगे बढ़ाना हर नागरिक का दायित्व है।
4609269503093826193.jpg)
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।


कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, डॉक्टर, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, समाजसेवी, गौसेवक और दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि महाराणा प्रताप ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा की। उनका जीवन युवाओं को साहस, संघर्ष और राष्ट्र भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है।


कार्यक्रम में राजपूत समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह में समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


