वार्षिक उत्सव में गूंजा समाज विकास का संदेश, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी
बारिक समाज के बंधु मिलन समारोह में विधायक पूर्ण चंद्र सेठी ने की शिरकत, सामाजिक भवन निर्माण को लेकर दिया सहयोग का भरोसा
गंजाम ACGN:- बरहमपुर में निखिल उत्कल बारिक समिति पूर्वखंड तालुका तारातारिणी मंडल का वार्षिक बंधु मिलन समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन तारातारिणी मंदिर के गौड़ कोठ घर में किया गया। कार्यक्रम में खलीकोट विधायक एवं जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन पूर्ण चंद्र सेठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक उत्थान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को शिक्षा, एकता और सहयोग के माध्यम से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर गंजाम जिला अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डाकुआ, संपादक अजीत कुमार बेहरा, खलीकोट तालुका अध्यक्ष सीमांचल बारिक, पोलसरा मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार डाकुआ, कोदला मंडल अध्यक्ष दिबाकर बेहरा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
समारोह में बारिक समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने समाज के सामने मौजूद समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार रखे। समाज के किसी भी तालुका में सामाजिक भवन नहीं होने का मुद्दा भी विधायक के सामने रखा गया।
इस पर विधायक पूर्ण चंद्र सेठी ने आश्वासन दिया कि समाज द्वारा जमीन उपलब्ध कराने और योजना तैयार करने के बाद भवन निर्माण के लिए आवश्यक सहयोग और अनुदान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान रहा। इस शैक्षणिक सत्र में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह में तारातारिणी मंडल और सतमुथा के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष गौरी शंकर बेहरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































