नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षित बेटी ही आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव : मंत्री राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिक्षित बेटी ही आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव : मंत्री राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झिरमिटी में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का हुआ आत्मीय स्वागत

सरगुजा ACGN:- अंबिकापुर। शिक्षा सिर्फ ज्ञान प्राप्त करने का साधन नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को नई दिशा देने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जब बेटियां शिक्षित होती हैं तो परिवार से लेकर पूरा समाज मजबूत होता है।

शिक्षित बेटी आत्मनिर्भर समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत आधारशिला है। यह बात प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झिरमिटी उदयपुर में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान कही।


कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और अध्ययन सामग्री प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय परिसर में छात्राओं के चेहरे पर दिखा उत्साह और आत्मविश्वास पूरे कार्यक्रम को प्रेरणादायी बना गया।


मंत्री अग्रवाल ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य तय करें और शिक्षा को अपनी ताकत बनाएं। आज की बेटियां ही आने वाले समय में वैज्ञानिक, चिकित्सक, अधिकारी, शिक्षक और समाज की नेतृत्वकर्ता बनकर देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा केवल एक परिवार का विषय नहीं बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति से जुड़ा हुआ विषय है। एक शिक्षित बेटी अपने साथ पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ाने का काम करती है।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जैसी संस्थाएं ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके सपनों को नई उड़ान दे रही हैं।


उन्होंने कहा कि हर बेटी में प्रतिभा और क्षमता होती है, जरूरत है तो केवल सही अवसर और मार्गदर्शन की। बेटियों को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि यही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। मंत्री ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर छात्राओं को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।


उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार होते हैं, जिनके प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तैयार होता है। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी छात्राओं के चेहरे पर दिख रहा उत्साह इस बात का संदेश दे रहा था कि शिक्षा के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।


कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजेश अग्रवाल ने छात्राओं और शिक्षकों को नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय का हर दिन सीखने और आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां पढ़ने वाली बेटियां भविष्य में सरगुजा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now