नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरगुजा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बायपास 4-लेन की राह हुई आसान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरगुजा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बायपास 4-लेन की राह हुई आसान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

अंबिकापुर,सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने की मांग पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया कदम

सरगुजा ACGN:- सरगुजा अंचल में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और विकास की गति को तेज करने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सकारात्मक पहल करते हुए अंबिकापुर-पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 के अंतर्गत अंबिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को प्रस्तावित टू-लेन के स्थान पर 4-लेन परियोजना के रूप में विकसित करने की मांग को आवश्यक परीक्षण और कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा है।
यह कदम सरगुजा और जशपुर क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्र के नागरिक, व्यापारी, परिवहन से जुड़े लोग और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इस मार्ग को 4-लेन बनाना समय की मांग बन चुकी थी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अंबिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को टू-लेन के बजाय 4-लेन परियोजना के रूप में स्वीकृति देने का आग्रह किया था। उन्होंने बताया था कि यह मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि सरगुजा और जशपुर के व्यापार, पर्यटन, कृषि और औद्योगिक विकास की जीवन रेखा है।
केंद्रीय मंत्री द्वारा इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आगे की कार्यवाही के लिए भेजे जाने से परियोजना को नई उम्मीद मिली है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की यह वर्षों पुरानी मांग थी। 4-लेन सड़क बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि सरगुजा और जशपुर प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन की दृष्टि से बेहद समृद्ध क्षेत्र हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
मंत्री अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह परियोजना आने वाले समय में क्षेत्र के विकास का नया अध्याय लिखेगी।
अंबिकापुर-पत्थलगांव मार्ग उत्तर छत्तीसगढ़ को राज्य के अन्य हिस्सों और पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाला प्रमुख राष्ट्रीय मार्ग है। इसके उन्नयन से यात्रा समय कम होगा, माल परिवहन सुगम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।
सरगुजा अंचल के लिए यह सिर्फ सड़क परियोजना नहीं बल्कि विकास, रोजगार और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ता एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now