नीट परीक्षा की तैयारियों का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
परीक्षार्थियों को धूप-बारिश से बचाने फ्रिस्किंग शेड में व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा इंतजामों का किया निरीक्षण
रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर रायपुर जिले में की जा रही तैयारियों का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जाए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सबसे पहले बीपी पुजारी शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजा तालाब पहुंचे। यहां उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि फ्रिस्किंग की व्यवस्था शेड के भीतर ही की जाए, ताकि परीक्षार्थियों को तेज धूप या बारिश के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए। साथ ही बालिकाओं की फ्रिस्किंग के लिए अलग से सुरक्षित और गोपनीय एनक्लोजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।
इसके बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, मोवा पहुंचे और परीक्षा केंद्र की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को पार्किंग से लेकर परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अभिभावकों के वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जैमर की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप पूरी तरह पुख्ता रखी जाएं।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी श्री मयंक गुर्जर, अपर कलेक्टर श्री नवीन ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री उपेंद्र किंडो सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में प्रशासन की प्राथमिकता विद्यार्थियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


