नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक 21 जून को जूनागढ़ में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक 21 जून को जूनागढ़ में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल

समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर होगा मंथन

बलांगीर, ओडिशा ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक (कार्यकाल 2026-28) आगामी 21 जून 2026, रविवार को श्री अग्रसेन भवन, जूनागढ़ में आयोजित की जाएगी। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
बैठक के मुख्य अतिथि Maa Manikeswari University कालाहांडी के कुलपति डॉ. पवन कुमार अग्रवाल होंगे। इस अवसर पर ओडिशा की 71 शाखाओं से लगभग 300 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।


कार्यक्रम में सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार अग्रवाल, डॉ. गोविंद अग्रवाल, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल, कैट के प्रांतीय अध्यक्ष एवं सम्मेलन के सलाहकार श्री जितेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
डॉ. सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए संगठन के विजन, सेवा प्रकल्पों, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। समाज हित में संचालित योजनाओं को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएंगे।


प्रांतीय महासचिव श्री किशन अग्रवाल ने बताया कि बैठक की कार्यसूची शीघ्र ही सभी प्रतिनिधियों को भेजी जाएगी। सम्मेलन के कोषाध्यक्ष CA नरेंद्र जैन संगठन की वर्तमान वित्तीय स्थिति एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सदस्यता अभियान के अंतर्गत घोषित पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ओपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। बैठक में मातृशक्ति की भी विशेष भागीदारी रहेगी, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी।
जूनागढ़ शाखा के आतिथ्य में आयोजित होने वाली इस बैठक को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का वातावरण है। सम्मेलन पदाधिकारियों ने बताया कि यह बैठक संगठन को नई दिशा देने और सामाजिक कार्यों को और व्यापक स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now