नगर पंचायत शिवनंदनपुर में विकास की नई शुरुआत, अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली शपथ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने संभाली जिम्मेदारी, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति
सूरजपुर ACGN:- नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवानी जायसवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल सहित सात पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने से शिवनंदनपुर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

अब जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वार्ड क्रमांक 06 में मंगल भवन निर्माण की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति है। नई परिषद आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पंचायत गठन से क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक आसानी से पहुंचेगा।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने नवीन नगर पंचायत की प्रशासनिक व्यवस्था, विकास की संभावनाओं एवं प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। नगर पंचायत शिवनंदनपुर की नई परिषद से क्षेत्रवासियों ने विकास, सुविधा और बेहतर प्रशासन की उम्मीद जताई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


