नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र के कार्यों में देरी पर उप मुख्यमंत्री साव नाराज, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र के कार्यों में देरी पर उप मुख्यमंत्री साव नाराज, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर ACGN:- उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई का औचक निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मैपलवुड फ्लोरिंग, तीरंदाजी मैदान, हॉकी गैलरी, फ्लड लाइट, कबड्डी इंडोर एवं आउटडोर मैदान, एच.व्ही.ए.सी. कार्य सहित स्टेडियम के विभिन्न निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
श्री साव ने कहा कि डीएमएफ मद से राशि उपलब्ध होने के बावजूद आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य समय पर नहीं होना गंभीर विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और 15 दिनों के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रदेश का प्रमुख खेल केंद्र है और यहां तैयार होने वाली सुविधाओं का लाभ खिलाड़ियों को मिलना चाहिए। निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी से खिलाड़ियों को नुकसान नहीं होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को जल्द पूरा करें।


उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 में स्वीकृत इंडोर स्टेडियम के मैपलवुड फ्लोरिंग कार्य के अब तक अधूरे रहने पर गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को कहा।
उन्होंने तीरंदाजी मैदान के निर्माण कार्य को जुलाई तक पूर्ण कराने, हाई मास्ट लाइट की मरम्मत कराने तथा एच.व्ही.ए.सी. कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कबड्डी इंडोर एवं आउटडोर मैदान की पुनरीक्षित स्वीकृति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा।
श्री साव ने कहा कि बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त उत्कृष्ट खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now