नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एआई और कौशल विकास से बनेगा विकसित भारत का मार्ग : उद्योग मंत्री देवांगन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एआई और कौशल विकास से बनेगा विकसित भारत का मार्ग : उद्योग मंत्री देवांगन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 का समापन, युवा उद्यमियों को किया गया सम्मानित

रायपुर ACGN:- वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका मानव संसाधन होता है। भारत के पास दुनिया की सबसे युवा आबादी है, लेकिन वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार युवाओं को कौशल से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आने वाले समय में भारत को महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


मंत्री श्री देवांगन रायपुर में डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर एवं आइसेक्ट इंडिया ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय समर्थ भारत कॉन्क्लेव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विकसित भारत के लिए एआई आधारित कौशल विकास, वित्तीय समावेशन और सामाजिक उद्यम विषय पर अपने विचार रखे।


उन्होंने कहा कि आज परिवर्तन ही एकमात्र स्थायी सत्य है और इस बदलते दौर में भारत को नई दिशा देने में तकनीक की अहम भूमिका है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एआई केवल एक तकनीक नहीं बल्कि कौशल, अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास को गति देने वाला माध्यम है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे। वित्तीय समावेशन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग एवं आर्थिक व्यवस्था से जोड़ना है। आज मोबाइल एप और डिजिटल तकनीक के माध्यम से आम नागरिक घर बैठे सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पा रहे हैं, जो तकनीकी प्रगति और एआई के कारण संभव हो सका है।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने पांच युवा उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया और युवाओं को नवाचार, कौशल एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
समारोह में डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पी.के. घोष, आइसेक्ट के चेयरमैन डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी सहित पद्मश्री अजय मंडावी, डॉ. तोपलाल वर्मा, डॉ. अनुराग होता, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री राजेश भुतड़ा, भारतीय स्टेट बैंक के श्री ललित कुमार, सीआईआई छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री पदम गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now